{"_id":"6453faf2270ff899e00367d9","slug":"two-constables-clashed-to-sit-on-the-chair-deoria-news-c-7-1-152312-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुर्सी पर बैठने के लिए भिड़ गए दो कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुर्सी पर बैठने के लिए भिड़ गए दो कांस्टेबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत चुनाव में जनता इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर दो पुलिसकर्मी कुर्सी पर बैठने के लिए आपस में भिड़ गए। मतदान केंद्र के आंबेडकर वार्ड बूथ पर तीन सिपाहियों की ड्यूटी कतार लगाने को लगी थी। इसी दौरान एक सिपाही कुर्सी पर बैठ गया और लाइन में लगे मतदाताओं को निर्देश देने लगा। यह देख साथ ड्यूटी कर रहा एक सिपाही भड़क गया। उसने कुर्सी पर बैठे सिपाही से खड़े होने को कह दिया। इस पर दोनों सिपाही आपस में उलझ गए और नोकझोंक करने लगे। दूसरे सिपाहियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद बूथ से कुर्सी हटा दिया गया।
-- -- -- -- --
मतदान केंद्र पहुंचने से पहले ही पड़ गया वोट
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत के जनता इंटर कॉलेज में फर्जी वोटिंग का आरोप लग गया। राजगद्दी वार्ड के विवेक मद्धेशिया पुत्र विनोद मद्धेशिया और आंबेडकर वार्ड में सोनम वोट देने पहुंचे। मतदान कर्मियों ने उनका वोट पड़ जाने की जानकारी दी। इस पर दोनों मतदाता अवाक रह गए। हैरान और परेशान दोनों मतदाता पोलिंग एजेंटों के साथ पीठासीन और एआरओ के पास चक्कर लगाते रहे। इसी तरह मतदान कर्मियों ने कई को पहचान पत्र और पैन कार्ड आदि में स्पेलिंग गलत होने पर मतदान करने से रोक दिया। राजगद्दी वार्ड के आदित्य वर्मा के पैन कार्ड में पिता के नाम में जायसवाल जुड़े होने से मतदान कर्मियों ने वोट डालने की अनुमति नहीं दी। पोलिंग एजेंट मोनू मद्धेशिया ने टेंडर वोट डलवाने की मांग की। लेकिन अधिकारियों ने इन्कार कर दिया।
-- -- -- -- -
इस बार युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति दिखा उत्साह
भाटपाररानी। हर बार की तरह इस बार नगर पंचायत चुनाव में इस बार भी नगर के युवा मतदाताओं में बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान काफी उत्साह देखने को मिला। अनेक मतदाता ऐसे थे, जिन्हें पहली बार मतदान करने का मौका मिला था। इसके प्रति वे काफी उत्साहित रहे। नगर के आर्य चौक निवासी युवा महातम, अमित, हिमांशु, बृजेश, छोटे, अभिषेक और रविंद्र ने बताया कि इस बार मतदान करके वे बहुत खुश हैं। उन्होंने कतार में देर तक खड़ा रहकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करने के बाद जब इस महाकुंभ में डुबकी लगाई तो खुशनुमा महसूस किया। इससे वे बहुत उत्साहित भी रहे। उन्होंने बताया कि नगर के विकास और जल निकासी की समस्या जैसी मूलभूत समस्याओं से निजात पाने के लिए मतदान किया है।