{"_id":"6709a3f7024e187e4b0b02f4","slug":"two-bikes-collide-one-dead-deoria-news-c-208-1-deo1004-137413-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत
Sat, 12 Oct 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। कंचनपुर-पथरदेवा मार्ग पर बृहस्पतिवार रात पुलिस चौकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक की हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के हरपुर निजाम गांव के रहने वाले पिंटू प्रसाद (32) रात में अपनी बाइक से किसी काम से कंचनपुर चौराहे पर जा रहे थे। वह खुटहा गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से बाइक से आ रहे पचरूखिया गांव निवासी विजय यादव (38) की बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पिंटू प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।