{"_id":"6a9dba0adab44d3f56000ec8","slug":"two-bike-riders-injured-in-a-road-accident-deoria-news-c-208-1-deo1047-191040-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
Mon, 07 Sep 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
बैतालपुर। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर शुगर फैक्टरी के पास शनिवार कीरात करीब 11 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार, सिंधी मिल कॉलोनी देवरिया निवासी युगल शर्मा (28) और छोटू साहनी (30) किसी काम से देवरिया की ओर से आ रहे थे। बैतालपुर शुगर फैक्टरी के पास उनकी बाइक आगे चल रही एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस संबंध में चौकी प्रभारी आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ओवरटेक करने के दौरान बाइक के अनियंत्रित होने और कार से टकराने का बताया जा रहा है। संवाद