फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two asp and 924 police personel deployed in cm security

सीएम की सुरक्षा में लगे दो एएसपी समेत 924 पुलिसकर्मी

Tue, 25 May 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
two asp and 924 police personel deployed in cm security
सीएम की सुरक्षा में लगे दो एएसपी समेत 924 पुलिसकर्मी
विज्ञापन

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन में बैठक की। इसमें सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। सीएम की सुरक्षा के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके लिए एएसपी सहित गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीर नगर से आला अफसरों अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। करीब नौ सौ पुलिस के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया है। इसमें जनपद के पुलिसकर्मियों सहित अन्य जनपदों से आए पुलिस के जवानों का शाम को ड्यूटी प्वांइट पर भेजकर आला अफसरों मुस्तैदी भी परखी।

डीएम-एसपी ने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के बारे में जानकारी दी। सीएम की सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए जनपद गोरखपुर से एक एएसपी, दो क्षेत्राधिकारी, महराजगंज से एक क्षेत्राधिकारी, जनपद संतकबीर नगर से 15 पुरुष दारोगा व दो महिला दरोगा, 25 मुख्य आरक्षी, 57 आरक्षी, ट्रैफिक पुलिस के दो मुख्य आरक्षी, चार आरक्षी,जनपद से एक अपर पुलिस अधीक्षक, छह क्षेत्राधिकारी, 28 निरीक्षक, 57 दरोगा, दो महिला दरोगा, 60 मुख्य आरक्षी, 503 आरक्षी, 137 महिला आरक्षी, ट्रैफिक पुलिस के तीन दरोगा,18 आरक्षियों के साथ विभिन्न प्वाइंट पर लगाई गई है। सीएम की सुरक्षा के लिए कुल 924 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें दो अपर पुलिस अधीक्षक, नौ क्षेत्राधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed