{"_id":"62683a7335b0ad2807132c4d","slug":"two-animal-smuggler-arrested-salempur-news-gkp4347820167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पशु तस्करों पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पशु तस्करों पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन पशु तस्करों पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार
भटनी। पुलिस ने मंगलवार को तीन पशु तस्करों पर केस दर्ज किया है। छापा मार कर पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराया गया है। तीन आरोपितों में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि एक अभी फरार है।
भटनी के बनकटा शिव गांव स्थित पीजी कॉलेज के पीछे बगीचे से सोमवार शाम को एक युवक कुछ पशुओं को लेकर जा रहा था। संदेह होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ को देखकर युवक पशुओं को छोड़ भागने लगा। निर्देश पर सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने खुखुंदू से पशुओं को खरीदकर लाने की बात बताई। पुलिस की जांच में आरोपित पशु तस्कर निकला। मंगलवार को एसओ की तहरीर पर पुलिस ने नितेश कुमार, रामसूरत निवासी पिपरा थाना विजयीपुर बिहार और संदीप कुमार निवासी पड़री झिल्लीपार थाना खुखुंदू के विरुद्ध केस दर्ज किया। पुलिस ने दो आरोपितों को जेल भेज दिया, जबकि अभी एक फरार बताया जा रहा है। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि छापा मार कर दो पशु तस्करों को पकड़ा गया है जबकि एक फरार है। मौके से आठ पशुओं को मुक्त कराने के बाद तीनों आरोपित पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।