फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two accused of diesel theft arrested

Deoria News: डीजल चोरी करने केे दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 09:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Sep 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Two accused of diesel theft arrested
देवरिया। पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक ट्रेलर से कुछ लोगों ने डीजल चुरा लिया। ट्रेलर मालिक की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज कर विवेचना कर रही थी।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उनके निशानदेही पर 30 लीटर डीजल को बरामद करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी दीपक गुप्ता ने बृहस्पतिवार को तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी ट्रेलर जो इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर खड़ी थी। दो युवकों ने डीजल टैंक खोलकर डीजल चुरा लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रामपुर कारखाना क्षेत्र के पासी टोला निवासी राहुल पासवान व एक अज्ञात पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। विवेचना में रामपुर कारखाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रदुम्न यादव व गोरखपुर जिले के रामनगर कर्जहा गांव निवासी बाबूलाल पासवान का नाम प्रकाश में आया। राहुल पासवान व प्रदुम्न यादव को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पेट्रोल पंंप के पास से एक जरिकेन में चोरी के डीजल के साथ गिरफ्तार कर लिया। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed