{"_id":"6acbda4417f6fc1297040aa7","slug":"two-accused-arrested-for-manufacturing-country-made-pistols-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-194095-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तमंचा बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तमंचा बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 12 Oct 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर पुलिस ने तमंचा बनाने, उनकी मरम्मत करने और बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, एक अर्धनिर्मित तमंचा, कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात संदिग्धों और वाहनों की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर मझना नाले के पास से आदित्य उर्फ शिवा चौधरी (19) निवासी सोनवे डोलबजवा, थाना खोराबार, गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा मिला। पूछताछ में उसने साथी सोहन विश्वकर्मा (58) निवासी टमठा, थाना झंगहा, गोरखपुर के बारे में जानकारी दी।
पुलिस टीम ने सोहन विश्वकर्मा को उसके गांव स्थित घोठे से गिरफ्तार किया। वहां से दो तमंचे और एक अर्धनिर्मित तमंचा, 12 बोर का कारतूस, दो खोखा बरामद किए गए। पुलिस को तमंचा बनाने में इस्तेमाल होने वाली रेती, प्लास, पेचकस, ग्राइंडर मशीन समेत अन्य उपकरण और सामग्री भी मिली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तमंचे बनाने, उनकी मरम्मत करने और बेचने की बात बताई। रुद्रपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर गोरखपुर के खोराबार थाने में कई प्राथमिकी दर्ज है। इन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी हुई है।