{"_id":"6acbe11be91941fe5c0b9d2c","slug":"strategy-devised-to-unite-teachers-deoria-news-c-208-1-deo1009-194085-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिक्षकों को एकजुट करने की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिक्षकों को एकजुट करने की बनी रणनीति
Mon, 12 Oct 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर भाजपा की रविवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। इसमें ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में शिक्षकों को एकजुट करने और चुनाव अभियान को गति देने की रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटना होगा। प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से संपर्क कर उन्हें प्रत्याशी के समर्थन में मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। संवाद