{"_id":"645009e3e1041531930221d4","slug":"truck-broke-down-on-overbridge-long-jam-till-afternoon-deoria-news-c-7-1-148212-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओवरब्रिज पर ट्रक खराब, दोपहर तक लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओवरब्रिज पर ट्रक खराब, दोपहर तक लगा लंबा जाम
Tue, 02 May 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
देवरिया गोरखपुर ओबरब्रिज पर ट्रक खराब होने के कारण लगा जाम।संवाद
गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर ओवरब्रिज पर करीब तीन घंटे तक लगा रहा भीषण जाम
- शाहजहांपुर से आलू लादकर आ रहा था ट्रक, दोनों पिछले पहिये निकले, गुल्ला हुआ खराब
- जाम हटाने के लिए पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
देवरिया। गोरखपुर ओवरब्रिज पर ट्रक का पिछला दोनों पहिया निकलने के चलते सोमवार फोरलेन पर दोपहर तक रुक-रुक कर लंबा जाम लगता रहा। डेढ़ किमी जाम में फंसकर राहगीर बुरी तरह परेशान हुए। सर्वाधिक दिक्क्त नौकरीपेशा और छात्रों को उठानी पड़ी। हालांकि ओवरब्रिज के दोनों ओर पुलिसकर्मी जाम हटाने में लगे रहे। दोपहर तीन बजे के करीब ट्रक ठीक हुआ, तब पुलिस कर्मियों और राहगीरों की सांस में सांस आई। ट्रक खराब होने के कारण गोरखपुर से आने वाले बड़े वाहनों और रोडवेज बसों को ओवरब्रिज बाईपास से मोड़ दिया जा रहा था। जाम हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर ओवरब्रिज पर रविवार देर रात एक ट्रक खराब हो गया। रात का समय होने के कारण कोई उपाय न सूझता देख ड्राइवर और क्लीनर ने ट्रक को सड़क पर ही छोड़ दिया और सुबह होने का इंतजार करने लगे। सुबह होते ही सड़क पर पूर्वा चौराहे से लेकर को-ऑपरेटिव चाैराहे तक डेढ़ किमी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लंबा जाम लग गया। जब पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और पुल के दोनों तरफ से वाहनों को कतारबद्ध कर जाम खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन नौ बजते-बजते सड़क पर ट्रैफिक का लोड बढ़ता गया और राहगीर जाम में फंसकर जूझते रहे। जाम में फंसने के कारण किसी को ऑफिस जाने में देरी हो गई तो छात्रों को भी दिक्कते उठानी पड़ीं। कुछ राहगीरों ने अपना साधन ओवरब्रिज के पहले ही छोड़ दिया और पैदल जाने लगे। सुबह 11 बजे के करीब जाम में फंसने के कारण कुछ महिलाएं गोद में बच्चों को लेकर रास्ता पार करने की जद्दोजहद में परेशान दिखीं तो कुछ लोग सिर पर बोझ उठाए ही अपने गंतव्य की ओर जाने लगे। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग जाम होने के कारण आसपास की सड़कों पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
शाहजहांपुर से आ रहा था ट्रक
ट्रक रविवार को शाहजहांपुर से आलू लादकर निकला था। उसे देवरिया बड़ी सब्जी मंडी में सप्लाई देनी थी। रविवार रात जब ट्रक ओवरब्रिज पर पहुंचा तो उसके दोनों पिछले पहिए निकल गए और गुल्ला खराब हो गया। गनीमत रही कि ट्रक का संतुलन नहीं बिगड़ा और रात का समय होने के कारण इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आशंका जताई जा रही थी कि अगर ट्रक का संतुलन बिगड़ता तो वह पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे आ सकता था।
विज्ञापन
झेल गए नौकरीपेशा वाले
सुबह के समय ओवरब्रिज से आने-जाने वाले जाम देख परेशान हो गए। लेकिन मजबूरी थी, सो करते भी क्या। जैसे-जैसे जाम खत्म हो रहा था, वैसे-वैसे वे अपना रस्ता पार कर रहे थे। जाम में फंसने की वहज से नौकरीपेशा और छात्रों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। कोई जाम में ही फंसा रहा तो किसी ने रास्ता बदल लिया और लंबी दूरी तय कर अपने ऑफिस-स्कूल पहुंचे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शाहजहांपुर से आलू लादकर आ रहा ट्रक रविवार देर रात खराब हो गया। इसकी वजह से आवागमन में थोड़ी कठिनाई हुई। दोपहर में ट्रक ठीक हो गया। आवागमन में कठिनाई न हो, इसके लिए ओवरब्रिज के दोनों ओर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सिटी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मोतीलाल रोड और कसया ओवरब्रिज पर भी लगा जाम
सोमवार दिन में शहर के प्रमुख बाजारों में भी जाम लगने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चूंकि गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर जाम लगा था। इसलिए लोग वैकल्पिक रास्तों से आ जा रहे थे। इस वजह से शहर के अन्य बाजार और मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन गई। मालवीय रोड, कसया ओवरब्रिज, मोतीलाल रोड, जलकल रोड पर जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

ओवरब्रिज पर जाम में फंसने के कारण अपनी सवारी छोड़ दी। बीच में ही पुल पर उतर गया। जरूरी कार्य से आया था। लेट होना तय है।
-नजीरुल्ला, भटनी दादन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जाम में फंसकर करीब आधे घंटे तक झेल गसर। मैं जरूरी कार्य से निकला था, लेकिन अब नहीं लग रहा कि समय पर पहुंच पाऊंगा।
अभिषेक पांडेय, भुजौली कॉलोनी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ओवरब्रिज पर जाम लगा होने से बसों को नहीं जाने दिया जा रहा था। उन्हें बाईपास की ओर मोड़ दिया जा रहा था। जाम लगने के कारण ऑफिस जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
रमेश यादव, पीडब्ल्यूडी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जाम की वजह से दिक्कत उठानी पड़ी। 20 मिनट तक जाम में फंसा रहा। गनीमत है कि मौसम ठीक है नहीं तो भीषण गर्मी में झेल जाना पड़ता।
करन विश्वकर्मा, छात्र
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मैं खुखुंदू से खरीदारी करने आया था। जाम में फंसने के कारण झेल गया। भारी कठिनाई उठानी पड़ी।
विनोद यादव, भलुआ, खुखुंदू