फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Truck breaks down on overbridge...jam from Majhauli turn to Sohanag turn

Deoria News: ओवरब्रिज पर ट्रक खराब...मझौली मोड़ से सोहनाग मोड़ तक लगा जाम

Tue, 07 Apr 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Truck breaks down on overbridge...jam from Majhauli turn to Sohanag turn
- पुलिसकर्मियों ने एक घंटे में यातायात बहाल कराया, तेज धूप से लोग रहे परेशान
विज्ञापन



सलेमपुर। नगर के ओवरब्रिज पर सोमवार को एक ट्रक के खराब हो जाने से मझौली मोड़ से लेकर सोहनाग मोड़ तक वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण लोगों को कुछ ही मिनट की दूरी तय करने में घंटों लग गए। जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। राहगीरों और स्थानीय लोगों को तेज धूप और उमस के बीच खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति संभालने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने खराब ट्रक को ओवरब्रिज से हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि ओवरब्रिज पर अचानक ट्रक खराब होने से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस की तत्परता से ट्रक को हटवा दिया गया है और अब यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed