{"_id":"6434543c44439aa4ae005b89","slug":"trola-entered-the-house-the-house-cracked-deoria-news-c-7-1-120546-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्राला बिजली का पोल तोड़ घर में घुसा, मकान दरका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्राला बिजली का पोल तोड़ घर में घुसा, मकान दरका
Mon, 10 Apr 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा थानाक्षेत्र के गढ़राम पुर कस्बा में घर में घुसा अनियंत्रित ट्राला।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया-कसया मार्ग पर हुआ हादसा
कार क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर खास कस्बे में रविवार देर रात में देवरिया-कसया मार्ग पर गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्राला बिजली के पोल से टकराने के बाद घर में घुस गया। इससे मकान दरक गया और बरामदे में रखी मारुति कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में लाखों की क्षति का अनुमान है। घटना के बाद कसया- देवरिया मार्ग पर आवागमन एक घंटे के लिए अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली की सप्लाई बंद कराई, तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। देर रात हादसा होने के चलते वहां लोग नहीं थे और बड़ा हादसा होते-होते टला।
रविवार रात एक बजे के करीब देवरिया की तरफ से एक ट्राला गिट्टी लोड करके कसया की तरफ जा रहा था। अभी गढ़रामपुर कस्बे में पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर नवतपी इंटर कॉलेज से सटे एक विद्युत पोल को तोड़कर बैजनाथ जायसवाल के घर में घुस गया। इससे घर के बरामदे में रखी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मकान में कई जगह दीवारें दरक गईं। ट्रक के बिजली पोल से टकराने के चलते अगल-बगल के बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और एलटी बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए। गनीमत थी कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली के पोल और तारों के टूटकर गिरने से कसया-देवरिया मार्ग एक घंटे के लिए अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति ठप कराकर आवागमन शुरू कराया। घटना को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया।