फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tricolor came to visit villages

गांवों में पहुंची तिरंगा यात्रा

Sun, 21 Aug 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 21 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tricolor came to visit villages
निकाली गई तिरंगा यात्रा. - फोटो : अमर उजाला
 भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रविवार को मझौलीराज नगर के भागड़ा भवानी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली। केन्द्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय दुबे ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। भाटपाररानी विधानसभा के गांवों में तिरंगा लेकर पहुंचे भाजपाइयों ने भारत माता की जयकारा लगाकर अपनी आवाज बुलंद की। 
विज्ञापन

भाजपा नेता रामध्यान सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा शहीदों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाल रही है। प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को सकार करना भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। भाजपा तिरंगा यात्रा लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक अखंड भारत का एक मात्र राष्ट्रध्वज तिरंगा है। उनके सम्मान में सभी भारतीय गर्व की अनुभूति करता है। तिरंगा यात्रा क्षत्रपुरा, फुलवरिया, सोहनपुर, रामपुर बुजुर्ग, रतसिया कोठी, प्रतापपुर, हरेराम चौराहा, भवानीछापर, चकिया कोठी, हाता, भिंगारी और बंगरा बाजार समेत कई गांवों में भ्रमण किया। इसका समापन भाटपाररानी में हुआ। इस दौरान अजय दुबे, सुनील शाही, मुन्ना यादव, परमहंश प्रसाद, मोहन राही, सुरेश ठाकुर, रितेश सिंह, दीनानाथ सिंह, मनोज चौरसिया, प्रिंस सिंह, गुलाब राजभर, राजेन्द्र, प्रेम यादव, जगरनाथ सिंह, प्रमोद प्रसाद, राघव सिंह, मिथिलेश, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर और गांव में घूमी तिरंगा यात्रा
सलेमपुर। विजय लक्ष्मी गौतम की अगुवाई में मगहरा चौराहा पर रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने धर्मपुर चौराहा, दोघड़ा, महुई श्रीकांत, मुसैला, डेहरी, भरथुआ, पुरैना, मनिहारी गांव के अलावा सलेमपुर नगर में भ्रमण किया। गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान रविशंकर मिश्र, रामू प्रधान, अजय दुबे, नीतेश चौधरी, अभिषेक जायसवाल, आशुतोष तिवारी, राकेश दुबे, विनोद बरनवाल, नीरज सिंह, कुरली राजभर, ब्रजेश कुशवाहा, पुनीत यादव, अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर में तिरंगा यात्रा की धूम
तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखा जा रहा है। रविवार को रुद्रपुर में भाजपा के नेताओं ने अलग अलग कई जगहों से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपाइयों का हुजूम तिरंगा लेकर गांव में बाइक से भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
चेयरमैन छट्ठे लाल निगम के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक सवार बैरिया चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाले। इस दौरान बाइक पर तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता गांव की गलियों में घूम कर देश भक्ति के नारे लगाए। बैरिया चौराहा से निकली तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद, संगमघर द्विवेदी, बंधू उपेंद्रनाथ सिंह, अनिल पांडेय, देवेंद्र सिंह, रत्नेश त्रिपाठी, मनमथ त्रिपाठी, रतन शुक्ल, राजेंद्र प्रजापति, राजेश यादव, गिरिश सिंह, कन्हैया आदि मौजूद रहें। तिरंगा यात्रा बैरिया से चलकर इमिलिहा, उसरा बाजार, कोइलगढ़हा, बढ़या फुलवरिया, नकटापार, झिरुआ आदि गांवों में पहुंची। इन गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का जबरदस्त स्वागत किया।
हर घर-घर पहुंच रही भाजपा
 भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को भी तिरंगा यात्रा निकाली। बाइक से निकले भाजपा कार्यकर्ता गांव और घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिए। 

नगर मंडल की ओर से आजाद चौक पोस्टमार्टम चौराहा पर एक सभा का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, महामंत्री रवि पाल ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सभी बूथ तक पहुंचना है। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सभी शहीदों का सम्मान कर रही है। सभा को डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, अजय उपाध्याय, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, मारकंडेय शाही, नरेंद्र मिश्रा, अमरनाथ सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद निकाली गई तिरंगा यात्रा शहर के कई मोहल्लों में गई। इसमें गोविंद मणि, कौशल मिश्रा, अमित, अमरध्वज राय, कृष्णनाथ राय, पवन, सौरभ शर्मा, परशुराम, अनिल मल्ल, कमल पांडेय आदि शामिल रहे। बैकुंठपुर मंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश शुक्ल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकली। यह यात्रा पिपरहिया, मधवापुर, सूरजही, माणीपार, बभनी, मठिया, राउतपार, कुसमौनी, परसिया, करकटही, रूपई, सकियाव, पुरनाछापर, अमवा में समाप्त हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सतीश मिश्र, प्रमोद सिंह, अनंत शर्मा, रणजीत शर्मा, चंद्रभूषण, मनोज तिवारी, बनारसी गुप्ता, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। बैतालपुर मंडल के रूच्चापार चौराहे से मंडल अध्यक्ष चंद्रभान यादव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें श्रीनिवास मणि, संजय राव, राधेश्याम शुक्ला, जीतेंद्र सिंह, श्रीराम मणि, दयाशंकर मणि, राजेश निषाद, स्वतंत्र मल्ल आदि शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed