फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tributed to group captain varun singh

वरुण सिंह के ब्रह्मभोज में उमड़ी भीड़, एसपी ने दी सलामी, डीएम ने नवाया शीश

Tue, 28 Dec 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
tributed to group captain varun singh
वरुण सिंह के ब्रह्मभोज में उमड़ी भीड़, एसपी ने दी सलामी, डीएम ने नवाया शीश
विज्ञापन

रुद्रपुर। कुन्नुर हेलिकॉप्टर हादसे के शिकार अमर शहीद वरुण सिंह का उनके पैतृक गांव कन्हौली में मंगलवार को ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। ब्रह्मभोज में क्षेत्र के अलावा सेना, पुलिस और प्रशासनिक क्षेत्र की तमाम हस्तियों ने रुद्रपुर के लाल को श्रद्धांजलि दी।
डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ श्रीपति मिश्र कन्हौली जाकर शहीद के पिता कर्नल केपी सिंह और चाचा अखिलेश प्रताप सिंह से मिले। डीएम ने शीश झुकाकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किया, तो एसपी ने फूल चढ़ाकर सलामी दी। इस अवसर पर रुद्रपुर में युवकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने अपने घर की छत से फूल बरसाकर क्षेत्र के वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। वरुण सिंह अमर रहे के गगनभेदी नारे के साथ तिरंगा यात्रा उनके पैतृक गांव कन्हौली पहुंची। यात्रा में शामिल सैकड़ों युवकों ने शहीद के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कन्हौली में दिनभर दौड़ती रहीं वीआईपी गाड़ियां
रुद्रपुर। शहीद वरुण के पैतृक गांव कन्हौली में मंगलवार को दिनभर वीआईपी आते रहे। उनके ब्रह्मभोज में यूपी आपदा प्रबंधन के चेयरमैन और रिटायर्ड उप थल सेनाध्यक्ष आरपी शाही, पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह, अयोध्या रेंज के आईजी कविंद्र प्रताप सिंह, भानुप्रताप सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, मुकुंद भास्कर मणि, अनिल पांडेय, अविनाश यादव, ऊषा पासवान, कमलेश मिश्र, रामकेवल यादव, मुन्ना यादव, कर्मवीर सिंह सोलंकी, विनोद शुक्ला, जयप्रकाश मणि, नेपाल मणि सहित तमाम दलों के नेता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed