फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trespass in jewel shop

आभूषण की दुकान में चोरी, तिजोरी भी उठा ले गए चोर

Wed, 21 Jul 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
trespass in jewel shop
आभूषण की दुकान में चोरी, तिजोरी भी उठा ले गए चोर
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के बरांव चौराहा स्थित भरत वर्मा की आभूषण की दुकान का शटर खोलकर चोरी हो गई। चोर तिजोरी भी उठा ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूना लिया। जबकि पुलिस ने बगल के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला।
मदनपुर थाना क्षेत्र के बरांव निवासी भरत वर्मा का चौराहे पर किराए के मकान में दुकान है। उसी मकान में उनका परिवार भी रहता है। मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर घर में चले गए। बुधवार की सुबह दुकान का शटर खुला देख हतप्रभ रह गए। चोर दुकान में रखी तिजोरी और सामान उठा ले गए हैं। जबकि दुकान के बाहर एक रिंच पड़ा मिला है। पुलिस को दी तहरीर में भरत वर्मा ने कहा है कि चोरों ने तिजोरी में रखे 500 ग्राम का चांदी का पायल, बिछुआ और 10 हजार रुपये चुरा ले गए हैं। हालांकि पूर्व में एक बार और चोर उनके दुकान में हाथ साफ कर चुके हैं। चोरी के घटना की जानकारी होने पर सीओ रुद्रपुर अंबिका राम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि फुटेज से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चोर ने उड़ाया आभूषण
करुअना। बरहज थाना क्षेत्र के फुलवरिया पांडेय गांव में अवधेश कुमार पांडेय के घर में घुसकर चोरों ने सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि उनके घर प्रीतिभोज कार्यक्रम था। जिसके उपरांत सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। जागरण हो जाने पर चोर भाग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुलवरिया पांडेय गांव निवासी अवधेश पुत्र शारदा प्रसाद पांडेय ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि मंगलवार को घर पर प्रीतिभोज कार्यक्रम आयोजित था। रात के 11 बजे तक दरवाजे पर लोगों की आवाजाही थी। कार्यक्रम के उपरांत सभी सोने चले गए। इसी बीच कपड़े से मुंह छिपाए चोर घर में घुसकर सोने का कंगन, मांगटीका, अंगूठी और हार चुरा लिए। इसी बीच जागरण हो जाने पर चोर भाग लिए। भागते समय उनके द्वारा चोरी किया गया सोने का हार सीढी पर गिर गया था। जबकि बाकी जेवर लेकर चोर निकल लिए। इंस्पेक्टर बरहज टीजे सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed