फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Treatment continued in OPD till afternoon, quarrel during X-ray

Deoria News: ओपीडी में दोपहर तक हुआ इलाज, एक्स-रे में कहासुनी

Sat, 19 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 19 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Treatment continued in OPD till afternoon, quarrel during X-ray
आधे दिन की ओपीडी होने की वजह से दोपहर बाद पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ कम रही। आधे दिन तक ओपीडी हाेने की वजह से दोपहर बाद सन्नाटा हो गया। देर से पहुंचे करीब पचास लोगों को बिना इलाज के लौटना पड़ा। वहीं एक्स-रे सेंटर पर पहले जांच कराने को लेकर कुछ लोग कर्मियों से कहासुनी करने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने समझा कर उन्हें शांत कराया।
मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। शुक्रवार को अवकाश होने की वजह से मरीजों की भीड़ कम रही है। करीब बारह सौ लोगों ने पर्ची ली। दोपहर तक अस्पताल होने की जानकारी के अभाव में कुछ लोग देर से काउंटर पर पहुंच कर लाइन लगाए। इसी बीच काउंटर बंद हो गया, जिससे करीब पचास लोगों को बिना इलाज कराए निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

डिजिटल एक्स-रे सेंटर में मरीजों की भीड़ रही। कर्मचारी स्ट्रेचर के मरीज की जांच कर रहे थे। इसी बीच अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल बनवाने के लिए एक साथ करीब 10 से 12 लोग पहुंचे और एक्स-रे करने के लिए कर्मियों पर दबाव बनाते हुए पहले जांच करने को लेकर कहासुनी करने लगे। यह देख सुरक्षा कर्मी पहुंचे और समझा कर उन्हें शांत कराए। सबसे अधिक भीड़ आर्थो विभाग में रही। डॉ. गौरव सिंह, डॉ. विकास मित्तल, डॉ. धर्मवीर सिंह ने करीब 380 मरीजों का इलाज किया। मेडिसिन में डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सुशील गोंड ने करीब तीन सौ मरीजों का इलाज किया। यहां करीब एक बजे तक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएनटी में डॉ. प्रदीप गुप्ता ने 90, चेस्ट व टीबी विभाग में डॉ. अनुराग शुक्ला ने 80, सर्जरी में डॉ. आशीष जायसवाल ने 70, मानसिक रोग में डॉ. अंबू पांडेय ने 50 से अधिक, दंत में डॉ. रेनू सिंह ने 50, नेत्र में डॉ. कन्हैया प्रसाद व डॉ. अदिती ने करीब सौ मरीजों का इलाज किया। महिला अस्पताल का ब्लड कलेक्शन सेंटर बारह बजे बंद होने की वजह से नए ओपीडी भवन स्थित ब्लड कलेक्शन सेंटर मरीजों की लंबी कतार रही। देर से पहुंचे पचास लोगों को बिना इलाज कराए लौटना पड़ा।
..
कोट
अस्पताल में ओपीडी दोपहर तक चली। अवकाश के कारण मरीजों की संख्या कम थी। सभी को जांच, इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed