{"_id":"6abab9a72d2d7071d80365bb","slug":"the-leakage-site-was-cordoned-off-and-the-rescue-team-remained-stationed-there-throughout-the-day-deoria-news-c-208-1-deo1047-192983-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रिसाव स्थल पर कराई घेराबंदी, दिनभर डटा रहा बचाव दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रिसाव स्थल पर कराई घेराबंदी, दिनभर डटा रहा बचाव दल
Tue, 29 Sep 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
रिसाव स्थल पर अग्निशमन यंत्रों के साथ दिनभर डटा रहा बचाव दल
बैतालपुर। देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग के किनारे पाइपलाइन से पेट्रोल जैसे पदार्थ के रिसाव की खबर प्रकाशित होने के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) डिपो प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सुबह डिपो प्रबंधक विकास चंद्रा समेत संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और रिसाव वाले स्थान का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों ने पास स्थित होटल संचालक मुनीम गुप्ता को फिलहाल कारोबार बंद रखने के निर्देश दिए।
रविवार की देर शाम पाइपलाइन से रिसाव की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई थी। मुख्य मार्ग के किनारे पाइपलाइन के पास पेट्रोल जैसा पदार्थ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने डिपो अधिकारियों को जानकारी दी थी। सोमवार को अधिकारियों ने पूरे दिन मौके पर निगरानी रखी। अग्निशमन और बचाव दल को रिसाव स्थल के पास तैनात किया गया।
कर्मचारियों को लगातार सतर्क रहने और स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। पाइपलाइन के आसपास से भुं-भुं जैसी आवाज सुनाई देने पर कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचते और संबंधित स्थान पर बालू डालते रहे। बालू के जरिये रिसाव वाले स्थान को ढकने और स्थिति नियंत्रित रखने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर लगातार वाहनों की आवाजाही और आसपास व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने से स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। डिपो प्रबंधन के अनुसार रिसाव के कारणों का पता लगाने के लिए पाइपलाइन की तकनीकी जांच की जा रही है।
डिपो प्रबंधक विकास चंद्रा ने बताया कि पाइपलाइन की तकनीकी जांच चल रही है। रिसाव के कारण का पता लगाकर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम तैयार है।