{"_id":"646275d0b81845952b02e9db","slug":"transformer-burnt-five-thousand-population-in-darkness-for-three-days-deoria-news-c-7-1-168185-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रांसफार्मर जला, पांच हजार आबादी तीन दिन से अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रांसफार्मर जला, पांच हजार आबादी तीन दिन से अंधेरे में
Mon, 15 May 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का आरोप, शिकायत के बाद भी विभाग नहीं बदल रहा ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। मठ वार्ड में लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार शाम अचानक जल गया। इससे तीन वार्डों की आपूर्ति तीन दिन से ठप है। लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। शिकायत के बाद भी जला हुआ ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। नगर के मठ रोड स्थित चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से बाजार वार्ड, इंद्रानगर वार्ड, मठ वार्ड की को आपूर्ति मिलती है। पांच हजार से अधिक की आबादी अंधेरे में रह रही है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
वार्ड के लोगों के मुताबिक तीन दिन पूर्व अचानक ट्रांसफार्मर जल गया। इससे तीन वार्ड की बत्ती गुल है। वहीं उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। इन्वर्टर पहले ही दिन बैठ गया। उधर घरों में लग पंखा, कूलर,वाशिंग मशीन,टुल्लू पंप, फ्रिज आदि उपकरण बंद पड़े हुए हैं। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे वार्ड जाना पड़ रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग हाथ पंखा झल रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी सुबह सोकर उठे लोगों को पानी के लिए हो रही है। इसका असर उनके दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। वहीं ट्रांसफार्मर जलने से व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। बिजली के अभाव में शाम ढलते ही दुकाने बंद हो जा रही है। जिससे उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है। उधर रविवार की रात लार नगर में कस्बा चौकी के समीप जंफर फाल्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक करने की कोशिश की, लेकिन आपूर्ति नहीं बहाल हो सकी। मजबूरन बैशकर्णी वार्ड के लोगों को रातजगा करनी पड़ी। सुबह लोग पानी के लिए परेशान दिखे। दोपहर बाद फाल्ट ठीक हुआ तो लोगों ने राहत महसूस की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
तीन दिन हो गए ट्रांसफार्मर जले। उमस भरी गर्मी में दुकान के अंदर रहने में परेशानी हो रही है। शाम ढलते ही मजबूर होकर दुकान बंद करना पड़ रहा है। इससे व्यवसाय चौपट हो रहा है।
मनीष जायसवाल, दुकानदार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तीन दिन हो गए ट्रांसफार्मर जले। कई बार जिम्मेदारों से शिकायत कर चुका। बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जब की शासन का निर्देश है कि 24 घंटे के अंदर बदल दिया जाए। बिजली के अभाव में पूरी रात जाग कर गुजारनी पड़ रही है।
अजहर लारी, मठ वार्ड
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मठ वार्ड का ट्रांसफार्मर जला नहीं है। तकनीकी खराबी आई है। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग की गई है। उसे इसी वार्ड में लगवाना है। इससे ओवरलोड की समस्या नहीं होगी।
राजकुमार, जेई