फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trains going to Delhi and Mumbai are five to six hours late

Deoria News: दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनें पांच से छह घंटे लेट

Mon, 07 Apr 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Trains going to Delhi and Mumbai are five to six hours late
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। यात्री सुविधा बढ़ाने को चल रहे विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर मरम्मत कार्य से ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। खासकर दिल्ली और मुंबई जाने वाले ट्रेनें पांच से छह घंटे की देरी से अपने गंतव्य को पहुंच रही है। इससे यात्री परेशानियों का सामना कर रहे है।
रेलवे की ओर से गोरखपुर-छपरा और वाराणसी रूट पर कई जगहों पर मरम्मत कार्य चल रहे है। इसके कारण ट्रेनों की गति कम हो गई है।
रविवार को दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस छह घंटे, बरौनी -नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस छह घंटे, नई दिल्ली -बरौनी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे, संबलपुर -गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस दो घंटे, अहमदाबाद-गोरखपुर साबरमती एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई -गोरखपुर काशी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन पहुंची। वही बरौनी -जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस निरस्त रही। ट्रेनों के लेटलतीफी से यात्री घंटों प्लेटफार्म पर इंतजार करने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

अमृतसर जाने के लिए आम्रपाली एक्सप्रेस की राह देख रहे शरद सक्सेना, दिल्ली परिवार संग जा रहे राकेश पटवा, अर्जुन गौड़ ने बताया कि तेज धूप व लू के इस मौसम में प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना मुश्किल कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपर लगे पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। उधर देवरिया सदर के स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि कई जगहों पर ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा है। कार्य के चलते ही ट्रेनों की समय सारिणी पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed