{"_id":"67f028ba839c119e3408d787","slug":"trains-coming-from-delhi-mumbai-delayed-for-hours-passengers-troubled-deoria-news-c-208-1-sdn1004-150893-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनें घंटों विलंब, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनें घंटों विलंब, यात्री परेशान
Sat, 05 Apr 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
देवरिया/भटनी। गोरखपुर-सिवान और वाराणसी रूट पर विभिन्न जगहों पर मरम्मत कार्य चलने से ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। दोनों रूटों पर दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनें चार से पांच घंटे की देरी से आ रही हैं।
इससे ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं। ट्रेनों के लेटलतीफी को देख रामनवमी के बाद शादी समारोह में आने वाले परदेशी और उनके घर वाले दिक्कत में हैं।
रेलवे ट्रैक मजबूत और यात्री सुविधाएं बढ़ाने को रेलवे प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। गोरखपुर रेलवे से डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। वहीं वाराणसी रूट पर बचे डबल लाइन और अन्य मरम्मत कार्य तेजी से चल रहे हैं।
विज्ञापन
इससे दोनों रूटों की ट्रेनों के समय सारणी पर प्रभाव पड़ा है। खास कर दिल्ली और मुंबई से आने व जाने वाली ट्रेनें लगातार देरी से चल रही है। शुक्रवार को नई दिल्ली -बरौनी क्लोन एक्सप्रेस तीन घंटे, दरभंगा -नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब रही।
संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस एक घंटे, बरौनी -नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस पांच घंटे, अहमदाबाद-गोरखपुर साबरमती एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहंुची।
मुंबई -गोरखपुर काशी एक्सप्रेस दो घंटे, कामाख्या-उदयपुर सिटी कविगुरु एक्सप्रेस दो घंटे, वाराणसी सिटी-गोरखपुर केंट इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दादर सेंट्रल -गोरखपुर एक्सप्रेस दो, नई दिल्ली -दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से देवरिया सदर और भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे अशोक अग्रवाल ने बताया कि ट्रेनों की लेट लतीफी यात्रियों के पूरे अगले कार्यक्रम पर असर डाल देती हैं। इससे पूरी दिनचर्या भी प्रभावित हो जाती है।
स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि विभिन्न जगहों पर मरम्मत कार्य चलने से ट्रेनें देरी से चल रही हैं।