फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   traffice will start from 3 november by pidara bridge

पिड़रा पुल से तीन नवंबर से आवागमन होगा शुरू

Fri, 28 Oct 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
traffice will start from 3 november by pidara bridge
पिड़रा पुल का एप्रोच और सड़क काट रही गोर्रा नदी - फोटो : DEORIA
पिड़रा पुल से तीन नवंबर से आवागमन होगा शुरू
विज्ञापन

डीएम ने की पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग की मरम्मत की समीक्षा
आदर्श चौराहे पर रूट डायवर्जन का बोर्ड लगाने के दिए निर्देश : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में शुक्रवार को पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग के मरम्मत कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित में एप्रोच मार्ग का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर आवाजाही लायक बनाने के निर्देश दिए। मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक लोगों को सजग रहने को कहा गया।
बैठक के दौरान डीएम को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि गोर्रा नदी के जलस्तर एवं तेज प्रवाह की वजह से मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। नदी एप्रोच मार्ग के नये स्थानों पर कटान कर रही है। उसे रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा एप्रोच मार्ग की मिट्टी गीली हो गई है। सबसे पहले मिट्टी को स्टेबल करने का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत कार्य निरंतर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि तीन नवंबर की सायंकाल तक एप्रोच मार्ग को आवागमन के लायक बना दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने रुद्रपुर के आदर्श चौराहा के दृश्य स्थल पर पुल के मरम्मत कार्य जारी होने की वजह से रूट डायवर्जन होने का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड से यात्रियों को सुविधा होगी और उन्हें अनावश्यक पिड़रा पुल से वापस नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पचलड़ी, रमपुरवां, सुल्तानी, पलियां, भेलऊर, जगदीशपुर, बहोरा दलपतपुर, नरायनपुर गांव आदि के निवासी नरायनपुर पुल से वाया सेमरौना पुल होते हुए आदर्श चौराहे तक जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पचलड़ी से नरायनपुर पुल तक के डायवर्जन मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के लिए सीओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की दृष्टि से संवेदनशील बिंदुओं पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही पुलिस के जवानों की तैनाती की जाए। तटबंध से होकर जाने वाले इस मार्ग के प्रारंभिक दो किलोमीटर की मरम्मत कराने के लिए अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया को निर्देश दिए।
पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग पर हुई कटान की वजह से लोगों को आवाजाही में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुडे़ अधिकारियों की निगरानी में मरम्मत कार्य हो रहा है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव शुक्ला, सीओ जिलाजीत, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
भागलपुर पुल के मरम्मत कार्य की जांच को समिति गठित
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद देवरिया एवं बलिया को जोड़ने वाले भागलपुर सेतु पर हुए मरम्मत कार्य की खामियों की जांच हेतु एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया है। समिति में एसडीएम बरहज, अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा सीओ बरहज सदस्य नामित किए गए हैं। बता दें कि राज्य सेतु निगम द्वारा कुछ दिन पूर्व किए गए मरम्मत कार्य की खामियों को लेकर जिलाधिकारी ने जांच समिति गठित करते हुए सदस्यों को निर्देशित किया है कि मरम्मत कार्य की जांच कर आख्या प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराएं।
फोटो समाचार।
दोआबा में घटी छठ पूजा की रौनक
पिड़रा घाट से सूर्य को अर्घ्य नहीं दे पाएंगी व्रती महिलाएं
पानी घटने का इंतजार कर रहा लोक निर्माण विभाग
34 दिन से बंद है रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। दोआबा में इस बार छठ पूजा की रौनक घट गई है। पिड़रा पुल पर कटान होने से व्रती महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य नहीं दे पाएंगी। कटान होने से पुल के निकट लोग छठ वेदी नहीं बना पा रहे हैं। वहीं, कटान स्थल पर निरोधात्मक कार्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग पानी घटने का इंतजार कर रहा है। रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर पिड़रा पुल का एप्रोच और सड़क कटने से 34 दिन से आवागमन बंद है।
गोर्रा नदी के किनारे पिड़रा पुल के करीब आसपास गांव की महिलाएं छठ पूजा करने के लिए पहुंचती हैं। यहां नदी खतरनाक ढंग से एक महीने से कटान कर रही है। सड़क और पुल के एप्रोच को काट चुकी नदी पिड़रा गांव की तरफ बढ़ रही है। पिड़रा पुल से पुलिस ने पैदल आवागमन पर रोक लगा दी है। इससे छठ पूजा की रौनक घट गई है।
पचलड़ी चौराहे पर छठ पूजा सामान की दुकानें हर साल की अपेक्षा कम लगी हैं। दशहरा त्योहार फीका पड़ने के बाद दुकानदार अब छठ पर दुकानदारी नुकसान होने से चिंतित हैं। पचलड़ी की मंजू देवी ने कहा कि दशहरे का त्योहार दोआबा के लोग ठीक ढंग से नहीं मना पाए। पिड़रा पुल की कटान होने से छठ पूजा भी प्रभावित हो रही है। छठ पूजा करने के लिए नदी के दूसरे घाट पर जाना पड़ेगा।

सुमन देवी ने कहा कि आवागमन बंद होने से बाजारों में खरीदार नहीं पहुंच पा रहे हैं। रुद्रपुर बाजार में जाने के लिए महिलाओं को अधिक दूरी तय कर पहुंचना पड़ रहा है। परंपरागत नदी घाट पर सूर्य उपासना के लिए वेदी नहीं बन पा रही है। विभाग एक माह से कटान रोकने के लिए निरर्थक प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed