{"_id":"6a567f1dfd48447f2304df62","slug":"traffic-restored-by-diverting-routes-from-the-rest-of-the-intersections-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1385740-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बांकी चौराहे से रूट डायवर्जन कर बहाल कराया आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बांकी चौराहे से रूट डायवर्जन कर बहाल कराया आवागमन
Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पैकौली। देवरिया-रामलक्षन मार्ग पर बांकी के पास मंगलवार को देवरिया से आ रहे वाहनों को बांकी चौराहे से रूट डायवर्ट करके जोड़ौरा, सुदामा चौराहे से होते हुए रामलक्षन की ओर भेजा गया। रामलक्षन से देवरिया आने वाले वाहन भी इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। देवरिया-रामलक्षन मार्ग पर बांकी के पास निर्माणाधीन पुल के पास पानी भर गया था। इससे वैकल्पिक रास्ता जलमग्न हो गया है।
रविवार से इस मार्ग पर आवागमन ठप था। सोमवार को रास्ता बंद रहने से नाराज लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। जल्द आवागमन बहाल कराने की मांग की थी।
मार्ग बंद होने से सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों, नौकरी पर जाने वाले लोगों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। लंबा चक्कर लगाने के कारण लोगों का समय और किराया दोनों बढ़ गया है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार को जलमग्न वैकल्पिक मार्ग को दोबारा चालू कराने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। जेसीबी की मदद से ह्यूम पाइप डाले जा रहे हैं, ताकि बारिश का पानी निकल सके और आवागमन जल्द बहाल किया जा सके।