Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Traffic police on 10-year-old standard

Deoria News: 10 साल पुराने मानक पर यातायात पुलिस, बढ़ते वाहनों से शहर बेहाल

Sat, 28 Nov 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Traffic police on 10-year-old standard
देवरिया। शहर में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है मगर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए न तो पर्याप्त पुलिसकर्मी हैं और न ही जरूरी संसाधन। करीब 10 साल पुराने मानक के अनुसार यातायात पुलिस में 64 पद सृजित हैं, जबकि वर्तमान में 52 पुलिसकर्मियों की तैनाती बताई जा रही है। इनमें से भी कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी दूसरे जिलों में लगती रहती है।
विज्ञापन

शहर के किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं है। जेब्रा क्राॅसिंग और स्टॉप लाइन का भी अभाव है। नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने के लिए आधुनिक क्रेन तक नहीं है। ऐसे में शहरवासियों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। यातायात पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, करीब 10 साल पुराने मानक के अनुसार जिले में चार यातायात उपनिरीक्षक, 16 मुख्य आरक्षी और 46 आरक्षियों के पद सृजित हैं। तब से अब तक शहर में वाहनों का दबाव बढ़ा है मगर उसके अनुपात में पुलिस बल नहीं बढ़ सका है।
विज्ञापन


जिले के लिए उपलब्ध यातायात पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती शहर क्षेत्र में ही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात पुलिस की नियमित तैनाती नहीं है। यातायात व्यवस्था संभालने के अलावा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी त्योहारों, मेलों और विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर दूसरे जिलों में भी लगाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा पर जिले से 12 यातायात पुलिसकर्मियों को अयोध्या भेजा गया था। अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए छह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी गोंडा में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज समेत अन्य जिलों में भी समय-समय पर पुलिसकर्मियों को भेजा जाता है। ऐसे में उपलब्ध पुलिस बल और कम हो जाता है। सिविल लाइंस मार्ग पर हर दिन की तरह बृहस्पतिवार को भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। बीच-बीच में कुछ मिनट के लिए जाम भी लगता रहा। इससे राहगीरों को परेशानी हुई।

...
39 होमगार्ड मिले, सड़क पर ड्यूटी के लिए उपलब्ध 34 से 35

यातायात व्यवस्था संभालने के लिए विभाग को 39 होमगार्ड भी मिले हैं। इनमें से कुछ की ड्यूटी कार्यालयों और डाक पहुंचाने के काम में लग जाती है। प्रशिक्षण के लिए भी होमगार्डों को भेजा जाता है। ऐसे में सड़क पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए औसतन 34 से 35 होमगार्ड ही उपलब्ध हो पाते हैं।
...

क्रेन है मगर वाहन उठाने पर क्षतिग्रस्त होने का डर
शहर की सड़कों पर नो पार्किंग में खड़े वाहन भी जाम की बड़ी वजह हैं। यातायात पुलिस के पास एक पुरानी क्रेन है मगर उससे नए वाहनों को उठाने पर उनके क्षतिग्रस्त होने या खरोंच लगने की आशंका रहती है। इससे वाहन मालिकों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। आधुनिक क्रेन नहीं होने के कारण सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने में दिक्कत होती है।

...
ट्रैफिक सिग्नल का इंतजार, जर्जर हो गए पुलिस बूथ

शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं होने से पुलिसकर्मियों को हाथ के इशारे से वाहनों का आवागमन नियंत्रित करना पड़ता है। पैदल राहगीरों के सुरक्षित सड़क पार करने के लिए जेब्रा क्राॅसिंग और वाहनों को निर्धारित स्थान पर रोकने के लिए स्टॉप लाइन का भी अभाव है। यातायात पुलिस के बूथ जर्जर हो चुके हैं। फोरलेन पर जरूरत से अधिक कट होने से भी वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। जनवरी में देवरिया शहर के चार और सलेमपुर के दो प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना बनाई गई थी। शहर में पुरवा तिराहा, सुभाष चौक, रुद्रपुर मोड़ और बालाजी मंदिर चौराहा इसके लिए चिह्नित किए गए थे। वहीं, सलेमपुर में सोहनाग मोड़ और हरैया तिराहे पर सिग्नल लगाने की तैयारी थी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया था। करीब दस माह बाद भी शहर में ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
..

ओवरब्रिज पर एक वाहन खराब होने से घंटों प्रभावित रहता है यातायात
कसया और गोरखपुर मार्ग स्थित ओवरब्रिज की कम चौड़ाई भी यातायात व्यवस्था में बाधा बन रही है। यातायात पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, ओवरब्रिज पर किसी वाहन के खराब होने पर उसे हटाने और यातायात सामान्य कराने में काफी समय लग जाता है। बृहस्पतिवार को भी गोरखपुर मार्ग स्थित ओवरब्रिज पर दो वाहन खराब हो गए थे। इससे करीब दो घंटे तक यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।


..
आंकड़ों में यातायात पुलिस की स्थिति

विवरण संख्या
यातायात उपनिरीक्षक के सृजित पद 04

मुख्य आरक्षी के सृजित पद 16
आरक्षी के सृजित पद 44

कुल सृजित पद 64
..

वर्तमान में कुल पुलिसकर्मी 52
सृजित पदों के मुकाबले कम पुलिसकर्मी 12

आवंटित होमगार्ड 39
सड़क पर ड्यूटी के लिए उपलब्ध होमगार्ड 34 से 35

क्रेन एक
शहर में संचालित ट्रैफिक सिग्नल शून्य

...
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए इन संसाधनों की जरूरत

- अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती
- प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल

- जेब्रा क्राॅसिंग और स्टॉप लाइन
- वाहन उठाने के लिए आधुनिक क्रेन

- नए यातायात पुलिस बूथ
- फोरलेन पर अनावश्यक कट बंद करना

- बाईपास निर्माण में तेजी और ओवरब्रिज का विस्तार
...

कोट
यातायात पुलिस विभाग में सृजित पदों की अपेक्षा तैनाती नहीं है। लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इसके चलते शहर में वाहन रेंगते हुए देखे जा रहे हैं। कम स्टाफ और संसाधन को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। समय-समय पर स्टाफ और संसाधनों की कमी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाई जाती है।

-सत्येंद्र राय, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed