फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Traffic on the bypass will remain closed from today till January 10.

Deoria News: आज से 10 जनवरी तक बाईपास पर यातायात रहेगा बंद

Mon, 29 Dec 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Traffic on the bypass will remain closed from today till January 10.
सलेमपुर। लार बाईपास के चौड़ीकरण कार्य के चलते 30 दिसंबर से 10 जनवरी तक बाईपास पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह प्रतिबंध सड़क निर्माण कार्य को देखते हुए लगाया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) देवरिया ने दी है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 20 नवंबर 2024 को सलेमपुर-लार मार्ग एवं लार बाईपास के सुदृढ़ीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई थी। लार बाईपास क्षेत्र में चैनेज 7.300 से 9.300 तक सड़क को तोड़कर ऊंचा किया जाना है। इसे भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर ऊंचा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क को पूरी तरह खोदकर नया निर्माण किया जाएगा। इसीलिए जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए प्रतिबंधित अवधि के दौरान वाहन चालक रामजानकी मार्ग, लार टाउन मार्ग तथा शहीद कैप्टन आयुष्मान सिंह मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed