फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Traffic jam during procession; people stranded.

Deoria News: जुलूस के वक्त लगा जाम, फंसे लोग

Mon, 21 Sep 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam during procession; people stranded.
भटनी में महावीरी अखड़ा के जुलूस के जाम में फंसे राहगीर। 
भटनी। नगर में महावीरी अखाड़ा मेले का समापन पर सोमवार की शाम को जुलूस निकाला गया। क्लबों ने नगर में झांकियों का भ्रमण कराया। युवाओं ने तलवार और भाले से हैरतअंगेज करतब दिखाए। सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण नगरवासियों और राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। भटनी नगर में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी को महावीरी अखाड़े की पूजा की जाती है। दशमी पर जुलूस निकाला जाता है। सोमवार को पूजन के उपरांत हनुमान जी की झांकी निकाली गई। नगर में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल हाथी-घोड़ों और भक्तिमय डीजे धुनों पर थिरकते श्रद्धालुओं ने माहौल को धार्मिक बना दिया।
विज्ञापन

जुलूस में उमड़ी भीड़ और वाहनों के बेतरतीब संचालन से यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। पुल से जलपा माता मंदिर, रामलीला मैदान तक जाम लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed