फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Traffic halted for two hours after a tree branch fell on a vehicle.

Deoria News: वाहन पर गिरी पेड़ की डाल दो घंटे ठप रहा आवागमन

Mon, 15 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traffic halted for two hours after a tree branch fell on a vehicle.
बरहज के बेलडॉड़-देवरिया मार्ग पर गिरी पेड़ की डाली को काटकर हटाते वनकर्मी   संवाद - फोटो : udhampur news
बरहज। बेलडॉड़-देवरिया मार्ग पर सोमवार को पेड़ की मोटी डाली टूटकर एक चार पहिया वाहन पर गिर गई। संयोग रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पेड़ का मलबा हटाए जाने तक करीब दो से ढाई घंटे तक आवागमन ठप रहा। बेलडॉड़ मोड़ के निकट सड़क के किनारे सुबह एक पेड़ की डाली टूटकर एक चारपहिया वाहन पर गिर गई। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया था। लोगों के अनुसार चारपहिया वाहन पर पेड़ की डाली गिरती देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने किसी तरह वाहन में बैठे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई थी। जाम में सवारी गाड़ियों के अलावा स्कूली बसें भी फंसी हुई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने सड़क से पेड़ की डाली हटाकर आवागमन शुरू कराया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। पेड़ की टहनियों को हटवाकर जाम खाली कराया गया। र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed