फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trader committed suicide

कर्ज के बोझ से परेशान व्यवसायी ने पंखे से लटककर दी जान

Thu, 27 May 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
trader committed suicide
कर्ज के बोझ से परेशान व्यवसायी ने पंखे से लटककर दी जान
विज्ञापन

भटनी। नगर के सिनेमा रोड में आर्थिक तंगी से युवा व्यवसाई ने खुदकुशी कर ली। उनका शव दुकान में पंखे से लटका मिला। सूचना पर घरवालों के साथ ही पुलिस भी आ गई। पुलिस को सुसाइड नोट और मोबाइल मिला है। सुसाइड नोट में उसने आर्थिक तंगी को मौत का कारण बताया है। पुलिस मोबाइल के जरिए अन्य कारणों को भी पता लगाने में लगी है।
भटनी नगर के वार्ड संख्या-तीन हतवा निवासी आकाश कुमार गुप्त (26) नगर के सिनेमा रोड में कपड़े की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार दोपहर उनका शव दुकान के अंदर पंखे से लटका मिला। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते पहुंचे तभी पुलिस भी आ गई। शव को पंखे से उतारा गया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने उनकी बहन और उनके एक मित्र को पूछताछ के लिए थाने लाई है। बहन ने पुलिस को बताया कि चार दिन पूर्व आकाश ने सुसाइड नोट लिखकर घर वालों को दिया था। सुसाइड नोट को बहन ने आकाश के मित्र बंटी को देकर भाई को समझाने के लिए कहा था। लेकिन तब तक आकाश ने फांसी लगा जान दे दी।
विज्ञापन

आकाश गुप्त बचपन से अपने पिता प्रहलाद गुप्त के साथ कपड़े की दुकान में काम करता था। दो साल पूर्व उसने पिता के साथ मिलकर सिनेमा रोड में सांवरिया वस्त्रालय नाम से दुकान खोली। इसके लिए उसने कुछ लोगों से कर्ज भी लिया था। वह व्यवसाय शुरू ही किया था कि पिता का निधन हो गया। इससे वह निजात पाता कि पिछले साल लॉकडाउन लगने से दुकान नहीं चली। इधर कर्ज का ब्याज बढ़ने से वह अवसाद में आ गया। आकाश की मां की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। वह अपनी बहन रोशनी के साथ रहता था जबकि उसके भाई सचिन व राहुल असम और अरुणाचल प्रदेश में कार्य करते हैं। पुलिस सुसाइड नोट और मोबाइल के जरिये मौत की वजह तलाशने में जुटी है। इस बाबत थानेदार श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि पंखे से लटके कपड़ा व्यवसायी का शव मिला है। सुसाइड नोट और मोबाइल के जरिये मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट
मैं जिंदगी से ऊब चुका हूं और अब जीना नहीं चाहता हूँ.. मेरे न रहने पर मेरे परिवार को परेशान न किया जाए... यही मेरी अंतिम ख्वाहिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed