फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trader abducted, police got released

व्यवसायी को दुकान से उठा ले गए बिहार, पुलिस ने कराया मुक्त

Sat, 10 Apr 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
trader abducted, police got released
व्यवसायी को दुकान से उठा ले गए बिहार, पुलिस ने कराया मुक्त
विज्ञापन

प्रतापपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बाजार के कपड़ा व्यवसायी को शुक्रवार की देर शाम बिहार के कुछ लोग जबरन उठा ले गए। सरेशाम हुई इस घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर सीओ भाटपाररानी एवं बनकटा थानाध्यक्ष ने बिहार के नौतन एसओ से बातचीत कर व्यवसायी को मुक्त कराया। आरोपियों का कहना था कि व्यवसायी की गाड़ी से बिहार में दुर्घटना हुई है। जबकि व्यवसायी ने कहा कि उनकी गाड़ी बिहार गई ही नहीं है।
मिश्रौली गांव के कुर्मी टोला निवासी राम नगीना सिंह की प्रतापपुर बाजार में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की शाम इनकी दुकान पर बिहार के 5-6 लोग पहुंचे और उनकी चार पहिया गाड़ी से दुर्घटना का आरोप लगाते हुए दुकान से खींच कर मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। उन्हें बिहार के नौतन थाना की सीमा में स्थित शाहपुर के गोसाईं टोला के समीप बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस में महकमे में हड़कंप मच गया। प्रतापपुर पुलिस चौकी के एसआई विपिन यादव ने मामले की सूचना एसओ प्रमोद कुमार सिंह एवं अधिकारियों को दी। बाद में सीओ पंचमलाल तथा एसओ ने बिहार के नौतन थाना अध्यक्ष से संपर्क किया। उनको साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और बातचीत कर कपड़ा व्यवसायी को मुक्त करा दिया। वहीं कपड़ा व्यवसायी रामनगीना सिंह का कहना है कि उनकी गाड़ी से कोई दुर्घटना नहीं हुई है। उनकी गाड़ी आज बिहार में गई ही नहीं है। इस संबंध में एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि गलतफहमी में कुछ लोग व्यवसायी को उठा ले गए थे। बिहार पुलिस से समन्वय स्थापित कर उन्हें मुक्त करा लिया गया है। व्यवसायी के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

व्यवसायी ने लगाया रंजिशवश घटना को अंजाम देने का आरोप
प्रतापपुर। मिश्रौली कुर्मी टोला गांव निवासी व कपड़ा व्यवसायी रामनगीना सिंह ने इस मामले में पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए तीन नामजद समेत दस अज्ञात लोगों पर जान से मारने की नियत से दुकान से जबरदस्ती उठा कर ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की शाम सात बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे तभी बिहार के कुछ कुख्यात अपराधी व दस अज्ञात लोग आए और उन पर हमला कर दिया। उन्हें दुकान से खींच कर बाइक पर बिठा लिया व मारते-पीटते लेकर चले गए। वे लोग हत्या की धमकी दे रहे थे। सूचना पर जब सीओ और एसओ मौके पर पहुंचे तो उनकी जान बची। पीड़ित रामनगीना ने एसओ बनकटा को तीन नामजद तथा दस अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed