{"_id":"656f632e88f2a8425c0c3c42","slug":"tractor-overturns-after-colliding-with-fortuner-driver-dies-deoria-news-c-208-1-deo1003-14343-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फार्च्यूनर की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फार्च्यूनर की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
Tue, 05 Dec 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया-गोरखपुर मार्ग के सिरजम चौराहा पर हुआ हादसा
देवरिया। तेज रफ्तार फार्च्यूनर की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद फार्च्यूनर सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर में दबे शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भगुवां गांव निवासी ट्रैक्टर चालक सुदामा (35) सोमवार की शाम गल्ला लेकर चौरीचौरा गए थे। गल्ला उतारने के बाद वह घर आ रहे थे गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम चौराहा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
फार्च्यूनर का एयर बैग खुलने के कारण इसमें सवार लोगों को हल्की चोटें आने की बात कही जा रही है। हादसे के करीब आधे घंटे बाद बैतालपुर चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और ट्रैक्टर चालक के शव को मोर्चरी में भिजवाया। फार्च्यूनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। इस बाबत गौरीबाजार इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लिया गया है। फार्च्यूनर में सवार लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।