फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tractor overturned on a suspicious young man, death

लघुशंका कर रहे युवक पर पलटा ट्रैक्टर, मौत

Mon, 21 Nov 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturned on a suspicious young man, death
लघुशंका कर रहे युवक पर पलटा ट्रैक्टर, मौत
विज्ञापन

खोड़ा गांव का रहने वाला था युवक सिंटू
बरहज। क्षेत्र के खोड़ा गांव निवासी सिंटू यादव (23) पुत्र रामअधार यादव सोमवार को सड़क के किनारे लघुशंका कर रहा था। इसी बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर उस पर पलट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौका पाकर चालक भाग निकला। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट सड़क के किनारे सिंटू यादव का घर है। परिजनों के अनुसार वह सुबह करीब नौ बजे घर के सामने लघुशंका कर रहा था। इसी बीच एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर उसके ऊपर पलट गया। इसे देखकर लोग दौड़ पड़े। लोग जब तक उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सिंटू की मौत की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। मां कैलाशी देवी दहाड़ें मारने लगीं। रह-रह कर वह बेहोश हो जा रही थीं। सिंटू दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से सभी हतप्रभ हैं। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि जानकारी होने पर मौके पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed