फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tractor driver ran away after breaking the railway barrier, police started investigation

Deoria News: रेलवे का बैरियर तोड़कर ट्रैक्टर चालक भागा, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Mar 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver ran away after breaking the railway barrier, police started investigation
भटनी। ट्रैक्टर चालक ने बुधवार को कस्बे की रेलवे क्राॅसिंग का बैरियर तोड़ दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस व आरपीएफ की टीम ने वाहनों को रोककर ट्रेनों का संचालन कराया। करीब दो घंटे के बाद फाटक को ठीक किया गया। गेटमैन की शिकायत पर आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भटनी बाजार स्थित 116 नंबर रेलवे क्राॅसिंग का फाटक बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक ट्रेन की आने की सूचना पर बंद हुआ। तभी बाइपास रोड से तेज रफ्तार से लेकर आ रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गेट को तोड़ क्राॅसिंग पार कर फरार हो गया। इसकी जानकारी पर रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद बूम को ठीक किया गया। इस दौरान क्राॅसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग जाम में परेशान रहे। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप पांडेय ने बताया कि गेटमैन की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। लापरवाह चालक पर केस दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed