{"_id":"589374294f1c1b313de83cab","slug":"took-stock-of-preparations-for-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव तैयारियों का लिया जायजा
देवरिया
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के निबही गांव में कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसपी ने बूथ पर तैयारियों का हाल जाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर कमिश्नर अनिल कुमार और डीआईजी शिव सागर सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। कमिश्नर गुरुवार को निबही गांव में बूथ पर पहुंचे। उन्होंने बूथ पर रैंप, वोटर लिस्ट की समीक्षा की।
उन्होंने गांववालों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की। कमिश्नर ने गांववालों से चुनाव के दौरान भ्रामक खबर फैलाने और प्रलोभन देने वालों की सूचना पुलिस को देने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया, भाषण, पर्चे आदि के जरिए किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाता है तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। शराब, रुपये आदि के प्रलोभन पर मतदान न करें।
प्रशासन ने गांव के युवकों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को कहा। प्रशासनिक अमला मदनपुर थाना पहुंचा। डीआईजी शिव सागर सिंह ने चुनाव को लेकर पाबंद किए लोगों और थाने में जमा असलहों की स्थिति का निरीक्षण किया। कहा कि क्षेत्र के सभी लाइसेंसी असलहों को थाने में जमा करा लिया जाएं। निष्पक्ष और निर्भीक मतदान कराने को अराजकतत्वों पर कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
डीआईजी ने मदनपुर कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी का भी हाल जाना। रुद्रपुर कोतवाली में कमिश्नर, डीआईजी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर डीएम अनिता श्रीवास्तव, एसपी मोहम्मद इमरान, एसडीएम घनश्याम, सीओ एनके सिंह, प्रभारी निरीक्षक बीबी सिंह, बीईओ सीमा पांडेय, जवाहर लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।