फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress protests for Gyanesh's resignation.

Deoria News: ज्ञानेश के इस्तीफे के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 11 Oct 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Congress protests for Gyanesh's resignation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन एरिया स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ और वोट चोर गद्दी छोड़ो के नारे लगाते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की।
जिला महासचिव राजकिशोर यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट लूट और सांविधानिक अधिकारों के मुद्दे उठाने वालों के खिलाफ सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। जिला सचिव सलीम अली ने कहा कि अपने अधिकारों की बात करने वालों में भय पैदा करने की कोशिश की जा रही है। जिला सचिव जितेंद्र यादव ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जावेद अख्तर, हरिश्चंद्र यादव, विराट यादव, गौरव यादव, बृजकिशोर चौहान, शहाबुद्दीन अंसारी, उपेंद्र यादव, नूर साहिल, मोनू अंसारी, दिनेश रावत, मुश्ताक खान और रामप्रवेश यादव माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed