फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Modern lifestyle is increasing mental stress.

Deoria News: आधुनिक जीवनशैली बढ़ा रही मानसिक तनाव

Sun, 11 Oct 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Modern lifestyle is increasing mental stress.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। काम का बढ़ता बोझ, परिवार में संवाद की कमी और आधुनिक जीवनशैली मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। मानसिक समस्याओं को कलंक समझने के बजाय उन्हें गंभीरता से लेने और पीड़ितों की बात सुनने की जरूरत है।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को जिले में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और समय पर मदद लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को उठाया। प्रस्तुति के जरिये एडीएचडी, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं को गंभीरता से लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. तूलिका ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को जरूरी बताया। डॉ. शगुफ्ता अफरोज ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए।
वहीं, रोटरी क्लब देवरिया सदर की ओर से एक होटल में आयोजित परिचर्चा में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मानसिक रोग को कलंक या अभिशाप मानने की धारणा बदलनी होगी।

अवसाद, नींद की कमी, आत्मविश्वास में गिरावट और अत्यधिक गुस्सा जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विवेक मिश्र, आईटीआई प्रधानाचार्य केके राम, क्लब अध्यक्ष राकेश धर द्विवेदी और सचिव हिमांशु कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
परिचर्चा का संचालन हिमांशु कुमार सिंह ने किया। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed