{"_id":"6aca92eaf1818f369b0c7328","slug":"officials-inspected-preparations-for-idol-immersion-at-nadavar-ghat-deoria-news-c-208-1-deo1049-193967-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नदावर घाट पर मूर्ति विसर्जन की अफसरों ने परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नदावर घाट पर मूर्ति विसर्जन की अफसरों ने परखीं तैयारियां
Sun, 11 Oct 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर शनिवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजित आर शंकर ने सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के नदावर घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजाम, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए।
पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि डीएम और एसपी ने सलेमपुर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। किसी भी अव्यवस्था की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।