फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Toilet wall collapsed, innocent child died after getting buried under the rubble in Deoria

Deoria News : शौचालय की दीवार गिरी, मलबे में दबकर मासूम की मौत

Fri, 07 Mar 2025 06:12 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Toilet wall collapsed, innocent child died after getting buried under the rubble in Deoria
साजन कुमार - फोटो : Social Media

घर के पास बृहस्पतिवार शाम खेल रहे मासूम के ऊपर प्रधानमंत्री शौचालय की छत दीवार समेत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर जुटे लोगों ने मासूम को मलबे से निकालकर कसया सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया।

विज्ञापन


मासूम की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मां गुड्डी देवी बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवा टोला मुड़ीकटवा निवासी भृगुराशन राजभर पड़ोस के महुआपाटन बाजार में सुर्ती की दुकान लगाते हैं। उनके दो बेटे राकेश राजभर और मुकेश राजभर पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहकर वेल्डर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन

छोटे बेटे मुकेश राजभर का बड़ा बेटा साजन कुमार (6) थाना क्षेत्र के एसएस पब्लिक स्कूल चिउटहा में यूकेजी का छात्र था। रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह वह स्कूल गया था। वहां से पढ़ाई के बाद वार्षिक परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र लेकर दोपहर 2:30 बजे से घर वापस लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे के करीब वह घर के पास बने प्रधानमंत्री शौचालय की छत पर चढ़ कर खेल रहा था। इस दौरान शौचालय की दीवार छत समेत अचानक भरभरा कर नीचे गिर गई, जिसके मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed