फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Amrit Festival of Independence Tricolor rally led by District Magistrate

आजादी का अमृत महोत्सव: जिलाधिकारी की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली, हर घर झंडा लगाने की अपील की

Tue, 09 Aug 2022 10:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 10:11 AM IST
सार

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में सोमवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराए। यही इस जागरूकता रैली का प्रमुख उद्देश्य है।

विज्ञापन
Amrit Festival of Independence Tricolor rally led by District Magistrate
रुद्रपुर में किसान तिरंगा यात्रा के दौरान ट्रैक्टर से तिरंगा लहराती राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी ग? - फोटो : DEORIA

विस्तार

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में सोमवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराए। यही इस जागरूकता रैली का प्रमुख उद्देश्य है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले नायकों के उच्च आदर्शों को अपने हृदय में संजोएं और उनसे प्रेरणा प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति से परिपूर्ण गीतों के बीच बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


रैली सुबह सिंचाई खंड-2 के कार्यालय से प्रारंभ होकर देवरहा बाबा मेडिकल अस्पताल, जिला चिकित्सालय, देवरिया बस डिपो कलेक्ट्रेट, शिव मंदिर, जिलाधिकारी आवास से सुभाष चौक, विकास भवन होते हुए वापस लौटकर सिंचाई खंड पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड-2, देवरिया दुर्गेश गर्ग, सहायक अभियंता अक्षय कुमार, मनोज कुमार सिंह, आदित्य कुमार यादव, मनु चौधरी एवं प्रशासनिक अधिकारी सुदामा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

 

डाक टिकटों में दिखा आजादी का सफर

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को नागरी प्रचारिणी सभा के सभागार में शहीदों, क्रांतिकारियों की योगदान को व्यक्त करने के लिए डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी एवं अन्य अमर शहीदों के जीवन वृत्त पर अत्यंत मनमोहक प्रदर्शनी लगी है। देश के स्वतंत्रता संग्राम नायकों की बानगी को इस प्रदर्शनी के माध्यम से एक स्थान पर देखा जा सकता है।

महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, जवाहर लाल नेहरू, सरोजनी नायडू, रवींद्र नाथ टैगोर सहित कई स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के योगदान को प्रदर्शित किया गया है। प्रत्येक जनपदवासी को अपने इतिहास से रूबरू होने के लिए इस प्रदर्शनी को अवश्य देखना चाहिए।

डाक टिकट संग्रहकर्ता हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ करते हुए करो या मरो का नारा दिया दिया था। भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में गांधीजी से जुड़े विभिन्न डाक टिकट, सिक्के, पुस्तक, कागजी नोट, तस्वीरें, रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े 400 पोस्टकार्ड आदि आम जनमानस के अवलोकनार्थ लगाए गए हैं।

इसके अलावा 150 रुपये मूल्य का महात्मा गांधी पर जारी चांदी का सिक्का, 1000 रुपये का सिक्का तथा खादी पर जारी विश्व का प्रथम डाक टिकट लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इस दौरान नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष परमेश्वर जोशी, अखिलेंद्र शाही, अनिल कुमार त्रिपाठी, अतुल बरनवाल, दिवाकर प्रसाद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

 

जनपद थोक सहकारी भंडार ने वितरित किया तिरंगा

देवरिया जनपद के थोक एवं केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। अमृत महोत्सव को लेकर कर्मचारियों, कोटेदारों और अन्य जनता में तिरंगा वितरित किया गया। कोटेदारों को यह जिम्मेदारी दी गई कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें। इस दौरान विश्वंभर मिश्र अध्यक्ष, कौशलेंद्र पांडेय उपाध्यक्ष, सुनील सिंह सचिव, राजेश दीक्षित, अरविंद मौर्य, सचिन उपाध्याय, बैजनाथ सिंह, अरविंद , विजय पटेल, अखिलेश, सतेंद्र सिंह, शिवशंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ग्राम प्रधान ने युवाओं में बांटा तिरंगा
आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। इस महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराना है। महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए लार ब्लॉक की ग्राम पंचायत अजना के ग्राम प्रधान व प्रधान संघ लार के अध्यक्ष आस नारायण सिंह ने अपने गांव के ग्रामीणों में 250 तिरंगा वितरित किया।
झंडा वितरण के दौरान जितेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, समाज सेवी रणधीर प्रताप सिंह, सीनू, छोटू, शुभम, रजत, दीपू, रूदल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद

राज्यमंत्री के नेतृत्व में तिरंगा लेकर निकले किसान
भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को रुद्रपुर नगर में किसान तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर बड़ी संख्या में किसान ने हिस्सा लिया। यात्रा की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने ट्रैक्टर पर सवार होकर तिरंगा लहराते हुए यात्रा का नेतृत्व किया।

आदर्श चौराहे से राज्यमंत्री ने यात्रा शुभारंभ किया। इस दौरान भारत माता की जयघोष से नगर का हर चौराहा गूंजता रहा। आदर्श चौराहे से निकली किसान तिरंगा यात्रा ने खजुहा चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, बस स्टेशन होते हुए तहसील कार्यालय पहुंच कर विश्राम लिया। राज्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में पूरा भारत गर्व से तिरंगा लहरा रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत हम आजादी का जश्न मना रहे हैं।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान, संगमधर दूबे, छट्ठे लाल निगम, दिलीप जायसवाल, भगवान यादव, जितेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामजोखन निषाद, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से निकाला गया बाइक जुलूस
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से सोमवार को अमृत महोत्सव पर्व पर स्वर्णिम भारत की ओर, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर भ्रमण करने के साथ बाबा महेंद्रानाथ होते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचा।

एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ पंचम लाल और एसओ जयशंकर मिश्र ने बाइक जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस बरहज, लवरछी, तहसील, बेलडॉड, कटइलवा, नौका टोला, कपरवार, बिनोवापुरी, महेन होते हुए वापस विश्वविद्यालय पर पहुंचा। जहां सभा की गई। इस दौरान ब्रह्मकुमारी रीना, ज्योति, कृष्णानंद राय, अरुण जायसवाल, मुकेेश मद्धेशिया, अभयानंद तिवारी, आशीष सोनकर, शिवशंकर कुुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed