{"_id":"64821b7bf0b1dcc4a8005398","slug":"timely-redressal-of-complaints-in-the-priority-of-the-government-dm-deoria-news-c-7-1-198942-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का समय से निस्तारण शासन की प्राथमिकता में : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का समय से निस्तारण शासन की प्राथमिकता में : डीएम
विज्ञापन
अपने कार्यालय में 12 बजे तक जनता दर्शन में समस्याएं सुनकर अफसर समय से करें निस्तारण
आमजन की शिकायतों के निस्तारण की सुविधा के लिए कलक्ट्रेट सभागार में काॅल सेंटर स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के अधिकारियों को अपने कार्यालय में बैठकर जनता दर्शन में सुनवाई कर समस्या का निस्तारण करना होगा। जिला मजिस्ट्रेट अखंड प्रताप सिंह ने जनता की शिकायतों की सुनवाई करने एवं उसका समय से निस्तारण करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी अपने कार्यालय में सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनकर और उसका समय से निस्तारण करेंगे।
आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण की सुविधा के लिए कलक्ट्रेट सभागार में काॅल सेंटर स्थापित किया गया है। यहां लगे टेलीफोन नंबर 05568-222261, 05568-225351 पर लोग अपनी शिकायतें, समस्याएं नोट करा सकते हैं। काॅल सेंटर प्रभारी अपर उप जिलाधिकारी होंगे, इनका मो. नं. 809055716 है, जबकि संपूर्ण प्रभारी एडीएम प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई है, जिनका मो. 9454416254 व 8090554704 है। हर काॅल को पंजिका में दर्ज किया जाएगा। संबंधित स्थानीय कर्मचारी को नोट कराकर निस्तारण आख्या से आवेदक को अवगत कराया जाएगा। इसकी समीक्षा जिला मजिस्ट्रेट समय-समय पर करेंगे।
उन्होंने कहा है कि अधिकारियों के दूरभाष नंबरों को सार्वजनिक स्थलों (जिला, तहसील, विकास खंड कार्यालय, पुलिस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, इंटरमीडिएट व महाविद्यालयों) पर लिखवा दें, जिससे आमजन को जानकारी हो सके। कहा कि काॅल सेंटर पर आने वाली शिकायतों को शीघ्र निस्तारित कराकर काॅल सेंटर, कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं। यह कार्य शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। इसका कड़ाई से पालन किया जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि देखा जा रहा है कि दूर-दूर से जनता अपनी समस्याओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के पास जिला मुख्यालय पर आ रही है, जबकि अधिकांश मामलों, कार्यों का निस्तारण स्थानीय कर्मचारियों, अधिकारियों के स्तर से संभव है। इससे लग रहा है कि स्थानीय कर्मचारियों, अधिकारियों की ओर से अपने दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरती जा रही है, जिस कारण लोगों को मुख्यालय तक आना पड़ रहा है। इससे समय, श्रम एवं पैसे खर्च हो रहे हैं। ऐसे प्रकरणों को चिह्नित कर संबंधित दोषी का दायित्व भी निर्धारित किया जाएगा।