फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ticket broker arrested from Deoria railway station

Deoria News: देवरिया रेलवे स्टेशन से टिकट दलाल गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ticket broker arrested from Deoria railway station
देवरिया/भटनी। सीआईबी भटनी और आरपीएफ देवरिया की संयुक्त टीम ने शनिवार को देवरिया रेलवे स्टेशन के आरक्षण हाल के पास से एक कथित टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उसके पास से तत्काल आरक्षित रेल टिकट, आरक्षण मांग पत्र तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध देवरिया पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ और सीआईबी टिकट धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।
इस क्रम में मुखबिर की सूचना पर देवरिया रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टीम ने आरोपी अमित सोनकर निवासी इंदिरानगर, वार्ड नंबर-13, देवरिया को गिरफ्तार किया। उसके पास से गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए करीब 92 सौ रुपये का चार यात्रियों का एसी थ्री श्रेणी का तत्काल आरक्षित टिकट, एक सादा एवं एक भरा हुआ आरक्षण मांग पत्र तथा मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईबी के अनुसार, आरोपी जरूरतमंद यात्रियों से टिकट के निर्धारित मूल्य के अतिरिक्त प्रति व्यक्ति 400 से 500 रुपये अधिक लेकर चोरी-छिपे तत्काल और सामान्य टिकट उपलब्ध कराता था।
मामले में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट देवरिया में रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

सीआईबी प्रभारी भटनी चंद्रसेन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आपराधिक कुंडली खंगालने के अलावा उसके साथियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed