{"_id":"6ab174d4492cf5e69803402a","slug":"three-youths-returning-from-work-surrounded-and-attacked-case-registered-against-five-individuals-deoria-news-c-208-1-deo1023-192360-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: काम से लौट रहे तीन युवकों को घेरकर हमला, पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: काम से लौट रहे तीन युवकों को घेरकर हमला, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बरियारपुर। गौर कोठी गांव में काम कर घर लौट रहे तीन युवकों को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर बरियारपुर पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज है।
आरोपियों पर गाली-गलौज, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पुलिस को दी शिकायत में बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोटवा मिश्र निवासी दीपू प्रसाद ने बताया कि 18 सितंबर को वह, श्रीकांत और करण के साथ गौर कोठी गांव में चनर यादव के घर काम करने गए थे।
काम खत्म करने के बाद शाम करीब सात बजे तीनों घर लौट रहे थे। आरोप है कि चनर यादव के घर से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर लक्ष्मण यादव, रितिक शर्मा, संदीप यादव, बृजेश यादव समेत पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने गाली देते हुए वाहन रोक लिया और पंच, कड़ा, बेल्ट, लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
मारपीट में पीड़ित और करण को गंभीर चोटें आईं। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और दोबारा दिखाने पर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगाद्ध।