फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three youths injured in head-on collision between motorcycles.

Deoria News: बाइकों की सीधी टक्कर में तीन युवक घायल

Mon, 15 Jun 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three youths injured in head-on collision between motorcycles.
घांटी बाजार। थाना क्षेत्र के जगरनाथ छपरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र के कुकुरघांटी गांव निवासी अनीस पुत्र रामअशीष और कृष्णा शर्मा पुत्र सुनील शर्मा किसी कार्य से घांटी बाजार आए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगरनाथ छपरा गांव निवासी आयुष गुप्ता पुत्र प्रेम गुप्ता बाजार से खरीदारी कर अपने घर जा रहा था। बताया जाता है कि, जगरनाथ छपरा गांव के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अनीस, कृष्णा शर्मा और आयुष गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed