{"_id":"6ab2ce336545c6cc200c2a58","slug":"family-members-had-a-post-mortem-conducted-after-foam-was-seen-coming-from-the-nose-and-mouth-deoria-news-c-208-1-deo1019-192492-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नाक-मुंह से झाग आने पर परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नाक-मुंह से झाग आने पर परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम
Wed, 23 Sep 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मंगराईच गांव के 30 वर्षीय राहुल राजभर के नाक-मुंह से झाग आने पर परिजनों ने जहर खुरानी होने की आशंका पर पोस्टमार्टम करवाया था। हालांकि मंगलवार तक पुलिस और परिजनों को मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। उधर, घटना के बाद से माता-पिता और पत्नी बदहवास पड़े है।
मंगराईच गांव निवासी रामानंद राजभर के चार बेटों में राहुल राजभर दूसरे नंबर का बेटा था। वह सहालग में टेट का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि रविवार रात में वह खुखुंदू चौराहे पर एक टेंट कारोबारी के यहां बर्थडे पार्टी में आया था और खाना खाकर घर चला गया। परिजनों की मानें तो देर-रात में बिजली गुल होने पर छत पर सोने गया तो उसे दो बार खांसी आई और तबियत बिगड़ने लगी। इसी बीच उसके नाक-मुंह से झाग आने लगा। परिजन आनन-फानन में लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नाक-मुंह से झाग आने पर परिजनों ने जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका पर शव का पोस्टमार्टम करवाया। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता रामानंद राजभर से बात करने पर उन्होंने बताया कि नाक-मुंह से झाग आने पर अनहोनी की शंका होने पर पोस्टमार्टम करवाया गया। लेकिन अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सदर कोतवाल शशिभूषण राय ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में पूछने पर बाहर होने का हवाला दिया। घटना के बाद से ही माता प्रतिमा देवी, पत्नी नंदनी देवी बदहवास पड़ी है। नंदनी को अभी से दोनों बच्चों की परवरिश की चिंता सताने लगी है। वह रह रहकर बेहोश हो जा रही है।
.कोट..
पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी मेरे पास आया नहीं है। रिपोर्ट देखने के बाद से ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
गौरव सिंह, सीओ सलेमपुर।