{"_id":"69fb84a8ee0cfa9e120f1ba3","slug":"three-trains-including-nautanwa-chhapra-intercity-were-cancelled-deoria-news-c-208-1-deo1022-181170-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौतनवा–छपरा इंटरसिटी समेत तीन ट्रेनें रहीं निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौतनवा–छपरा इंटरसिटी समेत तीन ट्रेनें रहीं निरस्त
Wed, 06 May 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
भटनी। गोरखपुर जंक्शन पर फुटब्रिज निर्माण के चलते नौतनवा-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें बुधवार को निरस्त रहीं। इससे गोरखपुर से छपरा, वाराणसी और मुंबई से गोरखपुर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं संभलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों के निरस्तीकरण और लेटलतीफी से मांगलिक कार्यक्रमों में पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई।
सहालग के मौसम के चलते इन दिनों ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है। सुरक्षा और जाम से निजात पाने के लिए लोग मांगलिक कार्यक्रमों में पहुंचने के लिए ट्रेन का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में बुधवार को नेपाल बॉर्डर नौतनवा से चलकर बिहार के छपरा को जाने वाली नौतनवा–छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोरखपुर–वाराणसी सिटी पैसेंजर और दादर–गोरखपुर एक्सप्रेस के निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं संभलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस साढ़े तीन विलंब से आई। हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, गोमतीनगर–कामाख्या एक्सप्रेस पांच घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी–अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस दो घंटे, अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे और डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चलीं। भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि तकनीकी कारणों से रूट की तीन ट्रेनें निरस्त रहीं।