फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three teenagers drowned in the river, one died, two were saved by the villagers

Deoria News: नदी में डूबे तीन किशोर, एक मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

Sun, 02 Jul 2023 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers drowned in the river, one died, two were saved by the villagers
अरमान की फाइल फोटो
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कागांव दुबे में छोटी गंडक नदी के राम घाट की है घटना
विज्ञापन

भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के बड़कागांव स्थित छोटी गंडक नदी में शनिवार दोपहर स्नान करते समय डूब रहे तीन किशोरों मे एक की मौत हो गई। दो को ग्रामीणों ने बचा लिया। क्षेत्र के बड़का गांव निवासी आसाद अंसारी का 15 वर्षीय बेटा अरमान शनिवार को गांव के कुछ लड़कों के साथ गांव के किनारे छोटी गंडक नदी में स्नान कर रहा था। इसी बीच तीनों नदी में डूबने लगे। लड़कों को डूबता देख नदी में नहा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने तीनों को नदी से किसी तरह बाहर निकाला। नदी में डूबे अरमान की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अरमान की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर घर चले गए। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाद में परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि उन्हें अभी इसकी कोई सूचना नहीं है, पता करवाते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed