{"_id":"62cb1f1a25b18e72c90ec4d8","slug":"three-suspects-are-in-custody-in-theft-deoria-news-gkp4432598125","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरही गांव में चोरी, तीन लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजरही गांव में चोरी, तीन लोग हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरही गांव में चोरी, तीन लोग हिरासत में
पैकौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के इजरही गांव में शनिवार की रात चोरी हो गई। परिवार के सदस्यों को रविवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
ग्राम इजरही निवासी मुन्नी लाल गोंड के परिवार के लोग शनिवार की रात खाना खाने के बाद सो गए। इसी बीच चोर घर में घुस गए। बॉक्स सहित उसमें रखे पचास हजार रुपये व जेवर उठा ले गए। सुबह परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। इसी बीच घर से कुछ दूरी पर तोड़कर फेंका गया बॉक्स मिला। उसमें रखी नकदी व जेवर गायब थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। संदेह के आधार पर तीन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।