फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three smugglers were caught by the police, 27 cattle were rescued

Deoria News: तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, 27 गोवंश छुड़ाए गए

Mon, 19 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers were caught by the police, 27 cattle were rescued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियारपुर। थाना क्षेत्र के करौंदी बाॅर्डर से रविवार को पुलिस ने 27 गोवंश लदे ट्रक को पकड़ा। साथ ही, तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो चाकू बरामद हुआ। तस्कर पशुओं को बिहार ले जा रहे थे। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
थाने के उप निरीक्षक कमलेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर पशुओं को ट्रक से बिहार ले जाने वाले हैं। इसके बाद करौंदी बाॅर्डर पर थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्या के नेतृत्व में टीम सघन वाहन चेकिंग करने लगी।
विज्ञापन

इसी बीच एक ट्रक आते दिखा। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी लेकर तेज गति से भागने लगा। यह देख पुलिस ने घेराबंदी कर बिहार बाॅर्डर तक पीछा करते हुए पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान ट्रक से 27 गोवंश छुड़ाए गए। इनमें दो की मौत हो गई थी। पुलिस ने तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गोवंश को पशु डॉक्टर से मेडिकल चेकअप के बाद सुकरौली गोशाला में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि करौंदी बाॅर्डर से 27 गोवंश बरामद किया गया और तीन तस्कर पकड़े गए हैं। उनके पास से दो चाकू भी बरामद हुआ है। सभी गोवंश को सुकरौली गोशाला भेजा गया है और पशु तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed