फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three people have been charged in the teacher's murder; four teams are working to arrest them.

Deoria News: शिक्षक की हत्या में तीन पर केस दर्ज, चार टीमें गिरफ्तारी में जुटीं

Thu, 18 Sep 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three people have been charged in the teacher's murder; four teams are working to arrest them.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार रोड। लारक्षेत्र के भरौली कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्याक देवेंद्र यादव की चेन स्नेचिंग का विरोध करने पर मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे शिक्षक संगठनों में आक्रोश है। बुधवार को बलिया पहुंचे देवरिया के शिक्षकों ने प्रशासन से वारदात का पर्दाफाश करने की मांग की। बलिया जिले के उभाव पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हंै। वहीं देवरिया की एसओजी टीम भी बलिया पुलिस के संपर्क है।

दोपहर में देवरिया की एसओजी टीम भागलपुर पुलिस चौकी पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। तुर्तीपार में बलिया जिले की पुलिस पहुंचकर दबिश दी। बलिया जिले के बेल्थरा (सियर) निवासी देवेंद्र यादव मंगलवार की शाम बाइक से घर के लिए निकले। बेल्थरा की सहायक अध्यापक कंचन सिंह भी बाइक पर घर जाने के लिए बैठ गई। शाहुनपुर गांव के पास उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed