फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three injured including woman in head-on bike collision, medical college refer

Deoria News: आमने-सामने बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में महिला समेत तीन घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Tue, 21 Jul 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three injured including woman in head-on bike collision, medical college refer
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर सोनहुला रामनगर चौराहे के समीप मोहपतरही मोड़ के पास सोमवार शाम में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छह बजे के करीब तेज रफ्तार दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पास से गुजर रहे राहगीर ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा भेजवाया। घायलों की गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई जिसमें कुछ देर के लिए आवागम ठप हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक मोटर साइकिल पर एक महिला-पुरुष देवरिया से कसया की ओर जा रहे थे। अभी वह थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर चौराहे के समीप मोहपतरही मोड़ के पास पहुंचे थे कि तरकुलवा से बाइक से घर लौट रहे सोनहुला रामनगर निवासी बाबूराम (55) मोहपतरही मोड़ से गांव की ओर जाने के लिए मुड़े। इस बीच दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घायलों के पास मौजूद आधार कार्ड के द्वारा उनकी पहचान बिहार प्रांत के भोरे थाना क्षेत्र के रोशन (30) व नीतू (35) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस घटना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची। तबतक सभी घायल अस्पताल जा चुके थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed