फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three injured in rampage in land dispute

जमीन विवाद में मारपीट, दामाद समेत तीन गंभीर

Thu, 27 May 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
three injured in rampage in land dispute
जमीन विवाद में मारपीट, दामाद समेत तीन गंभीर
विज्ञापन

पिंडी/मेहरौनाघाट। बृहस्पतिवार की सुबह लार थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया में जमींन विवाद में जमकर मारपीट हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी लार पर कराया गया।

लार थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव निवासी बलराम सिंह अपने दो बेटे व एक रिश्तेदार के साथ पिंडी मार्ग का बंधा होते हुए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर अपनी ही जमीन में ट्रैक्टर से मिट्टी भराई पर पड़ी। यह देख बलराम सिंह हैरान हो गए और मौके पर जाकर मिट्टी भर रहे व्यक्ति से पूछताछ करने लगे। पूछताछ के दौरान मारपीट शुरू हो गई। एन सिंह (34) कुलदीप सिंह (28) निवासी कौसड, अशोक सिंह (40) निवासी गढ़वा टोला, सुंदरीपार थाना बरहज घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी लार पर कराया गया। जहां इनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित बलराम सिंह की तहरीर पर आठ लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed