{"_id":"6850617964f27aa73e0de942","slug":"three-including-two-brothers-died-due-to-drowning-in-saryu-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-156159-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरयू में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरयू में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
Mon, 16 Jun 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
नाविकों ने एक को बचाया, गोरखपुर के मोहद्दीपुर के रहने वाले हैं दोनों भाई और साथी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। थाना घाट स्थित सरयू नदी में सोमवार की सुबह स्नान करने गए चार युवक डूबने लगे। युवकों को डूबते देख कुछ लोगों ने शोर मचाया। बचाव में नाविकों ने अपनी नाव दौड़ाई। रेस्क्यू करते हुए एक को निकाल लिया, जबकि रिश्तेदारी में आए दो सगे भाई और उसका दोस्त डूब गए। तीनों को करीब एक घंटे बाद निकाल कर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह गोरखपुर क मोहद्दीपुर निवासी प्रदीप (24), रोहित (23) पुत्र संजय, साथी बंटी (22) पुत्र रंजीत रिश्तेदारी के युवक और पटेल नगर निवासी राजन (22) पुत्र रंजय के साथ सरयू नदी में स्नान करने गए हुए थे। लोगों के अनुसार, सभी स्नान कर रहे थे, इसी बीच गहरे पानी में चले जाने के कारण चारों युवक डूबने लगे। यह देख कुछ लोगों ने शोर मचाया। चारों को डूबते देख नाविकों ने राजन को किसी तरह निकाल लिया गया, लेकिन प्रदीप, रोहित और बंटी पानी में डूब गए। काफी मशक्कत और तलाश करने पर करीब एक घंटे बाद तीनों को नदी से निकाला जा सका।
मौत की जानकारी होने पर प्रदीप-रोहित की मां प्रमिला और बंटी की माता पूनम का रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि सभी मामा अनिल के पुत्र राधे की बर्थ-डे पार्टी में रविवार को शामिल होने बरहज आए थे। जानकारी होने पर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अरुण कुमार, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर राहुल सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
..
कोट-
स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने और डूबने से तीनों युवकों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बरहज
..
बर्थ-डे पार्टी में तीनों युवक आए थे ननिहाल
बरहज। गोरखपुर के मोहद्दीपुर निवासी सगे भाई प्रदीप-रोहित और साथी बंटी रविवार को मामा अनिल के पुत्र राधे की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने आए थे। उन्हें क्या पता था कि मौत उन्हें बरहज खींच लाई है। सोमवार की सुबह नदी में डूबने से हुई तीनों की मौत से खुशी वाले घर में मातम पसर गया।
बरहज के पटेल नगर निवासी तूफानी के घर बर्थ-डे पार्टी का आयोजन था। इसमें नात-रिश्तेदार भी बुलाए गए थे। प्रदीप, रोहित और उसका साथी बंटी भी मां के साथ बरहज आए थे। अत्याधिक गर्मी पड़ने और नदी के नजदीक होने के कारण प्रदीप, रोहित और बंटी रिश्तेदारी के युवक राजन के साथ स्नान करने की बात कहकर घर से निकले। बताया जा रहा है कि मां प्रमिला और पूनम ने बच्चों को नदी तट पर जाने से रोका था, मगर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। सभी स्नान करने चले गए। मौत की जानकारी होने पर प्रमिला और पूनम का रो-रो कर बुरा हाल था।
..
पेंटिंग करते थे दोनों भाई
बरहज। गोरखपुर के मोहद्दीपुर निवासी संजय बांसफोर के पुत्र प्रदीप और रोहित पेंटिंग करते थे। दोस्त बंटी भी साथ में सहयोग करता था। वह गाेरखपुर में पोस्टर भी चस्पा करते थे। तीनों में गहरी मित्रता थी, जिससे बंटी भी दोस्ताें के साथ उनकी ननिहाल बर्थ-डे पार्टी में आया हुआ था। तीनों की मौत से लोग सकते में हैं। बताया जा रहा है कि बर्थ-डे पार्टी में तीनों ने एक साथ जमकर डांस किया था।