फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three including mahila gram pradhan arrested in beating of BJP leader

भाजपा नेता की पिटाई मामले में महिला ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Dec 2020 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Three including mahila gram pradhan arrested in beating of BJP leader
भाजपा नेता की पिटाई मामले में महिला ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। तिवई में भाजपा नेता की पिटाई के मामले में मंगलवार को पुलिस ने गांव की महिला ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान पर घटना की साजिश रचने का आरोप है। गांव में एक खेत की जुताई के दौरान कुछ लोगों ने भाजपा नेता को पीट कर घायल कर दिया था।

तिवई में भाजपा बूथ अध्यक्ष बसंत निषाद की पिटाई का आरोप प्रधान समर्थकों पर लगाया गया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई। घटना में पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर छह लोगों पर मारपीट, बलवा और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र टंडन ने कहा कि तहरीर के अनुसार छह नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रधान इंद्रावती देवी, आनंद और रमेश यादव को रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर उसरा बाजार से गिरफ्तार किया। घटना में आरोपित प्रधान पुत्र राजेश यादव उर्फ पप्पू, प्रिंस उर्फ अमरजीत यादव, राकेश और अशोक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed